फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लग्जरी बस के चालक को नींद का झोंका आने पर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई भेज दिया। वही हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेस वे को सुचारू किया। गुरुवार की सुबह बस चालक रवि कुमार पुत्र इंद्रदेव पासवान ग्राम गुगरा थाना हरसियाडी जिला मोतीहारी बिहार 60 सवारियां लेकर दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 63.300 किमी के करीब पहुंची ही थी कि तभी चालक को नींद का झोंका आ गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकरा गई। ट्रक चालक मुर्गी दाना लेकर मध्य प्रदेश से मुजफ्फरनगर बिहार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.