बेगुसराय, मई 11 -- बीहट। बरौनी प्रखंड की नींगा पंचायत के प्रकाश एवं सावन ग्राम संगठन में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिलाओं की आकांक्षाओं से अधिकारी रू -ब-रू हुए। महिलाओं ने जर्जर सड़क का मुद्दा उठाते हुए समाधान की गुहार लगायी। महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन भी दिये। जीविका बीपीएम मोनिका कुमारी ने बताया कि बरौनी के 112 ग्राम संगठनों में 14 जून तक महिला संवाद का कार्यक्रम होना है।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...