रुडकी, जनवरी 7 -- सुल्तानपुर। बुधवार को ऊर्जा निगम की टीम ने निहेंदपुर सुठारी गांव में तीन लोगों को बिजली चोरी कर पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से कोतवाली में प्राथमिकता दर्ज कराई गई है। ऊर्जा निगम के भट्टीपुर उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा और अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने निहेंदपुर सुठारी गांव में विद्युत बिल बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को तीन घरों में केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके से उनके केबल जप्त कर लिए है। भट्टीपुर विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा ने बताया कि निहेंदपुर सुठारी गांव में तीन घरों से बिजली चोरी पकड़ी गई है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...