उन्नाव, जून 22 -- बिछिया। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया पुस्तकालय निस्प्रयोज्य साबित हो रहा है। पुस्तकालय भवन ब्लॉक में आने वाले कर्मचारियों व युवाओं के पढ़ने के लिए एक एकांत माहौल हेतु तैयार किया गया था। वर्षों बीत गए लेकिन आज तक इस पुस्तकालय के हाल वैसे ही बने हैं। पुस्तकालय के शुभारंभ के करीब 2 वर्ष से अधिक बीतने के बावजूद भवन का ताला तक नहीं खुला। सिर्फ शोभा की वस्तु बन गया। पुस्तकालय परिसर में जीने के पास खड़ी बड़ी घास मेंजंगली जीव जंतुओं का आसरा बनता जा रहा है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। बीडीओ फहद खान ने बताया कि पुस्तकालय बीच मे एक बार खुला था, बाकी अभी इसको अपडेट कराना है ताकि इसमें कुछ नया हो, कम्पटीशन लेवल की किताबें भी उपलब्ध करानी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.