देहरादून, जनवरी 3 -- पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के निसणी गांव में घंटाकरण की वार्षिक पूजा भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता टेकर घंडियाल देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्षिक पूजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना, हवन व देव डोली का आयोजन किया गया। ढोल-दमाऊ की गूंज और देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने घंटा, नारियल, चुनरी व प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...