बदायूं, जनवरी 23 -- इस्लामनगर, संवाददाता। प्रभात फेरी निकालने के दौरान श्रद्धालुओं पर हुये लाठीचार्ज के बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को ब्यौर कासिमाबाद पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ अत्याचार किया गया है एवं श्रद्धालुओं पर अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज किया गया, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कमी रही है, जिसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों और...