सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- सीतामढ़ी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने व मतदान में प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम के निर्देश पर रविवार को बेलसंड प्रखंड मुख्यालय से सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ भगवान झा व जीविका के बीपीएम राम बहादुर पासवान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत भव्य जागरूकता रैली में जीविका दीदियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर से निकल कर अनुमंडल कार्यालय, अस्पताल गेट, थाना गेट, रजिस्ट्री चौक होते हुए कदम चौक तक गई। फिर वापस प्रखंड मुख्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान बीडीओ भगवान झा ने जीविका दीदियों को मतदान प्रक्रिया निर्वाचन आचार संहिता और मतदाता जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दिया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं से ही संभव है। उन्होंने सभी से अपने-अपने पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.