बलरामपुर, जनवरी 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को विभिन्न सरकारी कार्यालयों व अन्य जगहों पर मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रलोभनमुक्त मतदान करने की शपथ दिलायी। इसी तरह से पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार ने पुलिस कर्मियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाया। यूं तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को होना था, लेकिन रविवार होने के कारण यह कार्यक्रम शनिवार को ही मनाया गया। सबसे पहला कार्यक्रम जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जहां पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान की शपथ दिलायी गई। डीएम विपिन कुमार जैन ने कहा कि प्रत्येक न...