लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- जिला सहकारी बैंक सभागार में भाजपा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मणिन्द्र पांडे ने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय निष्काम कर्मयोगी व महान विचारक थे। अंत्योदय सिद्धांत की रचना करने वाले उपाध्याय ने अपना सारा जीवन आमजन की बेहतरी के लिए लगा दिया। उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता समाजसेवी राजेश दीक्षित ने कहा एकात्म मानव वाद से उनका मानना था की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास होगा तभी सारी चीज अपने आप धीरे-धीरे ठीक होती चली जाएंगी। उन्होंने समग्र विकास में अल्पमत बहुमत के अतिरिक्त एक तीसरा अध्याय जोड़ा धर्म मत का। कहा कि यह किसी का मोहताज नहीं होता है तथा इसी के माध्यम से भारत के गांव एवं देश का सम...