एटा, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निषाद पार्टी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति काशीराम कॉलोनी में वंचित, शोषित समाज की जागरूक महिलाओं को समाज में किए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम लक्ष्मी, प्रमुख महासचिव डॉ. शशि प्रभा राजपूत, शहर अध्यक्ष कु सर्वेश गिहार ने महिलाओं का माल्यार्पण, शाल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजू कश्यप, देवांश वर्धन, मुन्नी देवी, सरोज देवी, मोहिनी देवी, माया देवी, खादिमा, गुड्डी देवी, रानी देवी, राजवती, ओमप्रकाश कश्यप, हुकुम सिंह, चेतराम जाटव, महेश शर्मा, ओमवीर सिंह राठौर, शोभाराम, अशोक कुमार, हर्षित, ओमवीर सिंह,पवन, पप्पू, देवेंद्र कश्यप, पिंटू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...