फिरोजाबाद, मार्च 25 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं दो कार्यकर्ताओं को रास्ते में दबंगों ने हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा दो दिन पूर्व अपने पदाधिकारी प्रमोद कुमार निषाद व धीरज कुमार निषाद के साथ माता सीयर देवी मेले से रात अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि जटई के कच्चे रास्ते में कुछ लोगो ने उनकी बाइक को रुकवाया। संदेह होने पर श्रीनिवास ने बाइक नहीं रोकी तथा आगे बढ़ा दी। आरोप है कि इस पर पीछा करते हुए सत्यवीर पुत्र सरेन्द्र व गोलू पुत्र वीरेन्द्र, संतोष पुत्र छविराम निवासीगण बांस झरना अपने साथियो के साथ तीन बाइको पर सवार होकर गाली गलौज देने लगे। बाइक सवारों ने तमंचे भी लहाराए तथा जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह अपनी बाइक लेकर अपने एक साथी की ननिहाल झरना पहुंचे। वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.