अयोध्या, नवम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। टेढ़ी बाजार तिराहे का नाम निषादराज चौराहा किए जाने के बाद गुरुवार को स्थापित मूर्ति का अनावरण समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर प्रभु राम से निषाद राज की मित्रता को भी रेखांकित किया गया। निषाद राज गुह्य की मूर्ति का अनावरण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह एवं अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त के साथ किया। उन्होंने करतल ध्वनि के बीच प्रतिमा से वस्त्र हटाया। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निषादराज प्रभु राम के अनन्य मित्र थे। राम की गाथा उनकी चर्चा के बगैर पूरी नहीं होती। मूर्ति के आसपास के क्षेत्र को आच्छादित कर पार्क का रूप दिया गया है। यहां खूबसूरत रोशनी का भी इंतजाम नगर निगम ने किया है। शाम के समय प्रकाश के कारण मूर्ति की भव्यता द...