लखनऊ, सितम्बर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। एकलव्य समाज पार्टी के 19वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की कि निषाद, कश्यप, केवट, बिंद आदि मल्लाह जातियों को अनुसूचित जाति में जल्द शामिल किया जाए। बर्लिंगटन चौराहे पर ओसीआर बिल्डिंग स्थित पार्टी के कार्यालय में चंद्रशेखर ने पार्टी संस्थापक स्व. जूठनराम निषाद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। चंद्रशेखर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज तक सरकार ने मल्लाह कश्यप, निषाद आदि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गांधी, प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, राकेश मणि पांडेय, उपेंद्र जीत, जगेंद्र मोहन दयाल, अवधेश कश्यप, रामू, अर्पित आदि रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.