जहानाबाद, अगस्त 30 -- अरवल, निज संवाददाता। गणेश पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना में थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सदर थानाध्यक्ष ने गणेश पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि से अपील किया कि गणेश पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन रूट के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में करेंगे। मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे एवं अश्लील गाना पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। किसी भी हाल में शांतिपूर्ण माहौल में गणेश पूजा का जुलूस संपन्न करना है। बैठक में गणेश पूजा महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। फोटो- 30 अगस्त अरवल- 26 कैप्शन- अरवल में शांति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.