एटा, फरवरी 13 -- निश्चय पोषण योजना पोर्टल में बदलाव करने के कारण चार-पांच माह से क्षयरोगियों के खातों में पोषण धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। इस वजह से जिला क्षयरोग केन्द्र की ओर से 130 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने की प्रक्रिया 70 ग्राम पंचायतों में बाधित हो गई। इसके पीछे इन ग्रामों के क्षयरोगियों के खाते में पोषण धनराशि न भेजा जाना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में 127 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी वर्ष 2025 में 130 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्त में निश्चय पोषण योजना पोर्टल बाधक बन गया। शासन स्तर से निश्चय पोषण पोर्टल में बदला...