लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग से किसानों को निशुल्क सरसों बीज दिए गए। सरसों अब तैयार हो रही है। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने किसानों के खेतों पर जाकर निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने किसान पाठशाला में पहुंचकर किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। किसानों की शिकायतें भी सुनीं। रबी 2025-26 में तिलहनी फसलों के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा 340 हेक्टेयर में सरसों के प्रदर्शन आयोजित कराए गए हैं। नेशनल मिशन ऑन इडिबल आयल योजना के अंतर्गत चयनित कृषकों को पांच किग्रा सरसों बीज निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। सूक्ष्म पोषक तत्व व कृषि रक्षा रसायन का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। प्रगतिशील किसान नरेन्द्र वर्मा के खेत में एक हेक्टेयर में सरसों उगाई गई है। पीएम 32 सरसों की कोलेस्...