बरेली, फरवरी 21 -- बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्थित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले एक वर्षीय निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन मांगे हैं। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो तथा आयु 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हों। महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र छह से 25 मार्च तक जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय के कक्ष संख्या-19 में कोचिंग लिपिक प्रदीप कुमार से संपर्क किया जा सकता है। अनुसूचित जाति-जनजाति अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलेगा।

हिंदी हिन्दु...