शाहजहांपुर, मार्च 10 -- शाहजहांपुर में सोमवार को बाबा श्रीश्याम की निशान शोभा यात्रा की 20वीं श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव यात्रा श्याम मित्र मण्डल, श्री श्याम सेवा समिति एवं पूजा अर्चना कर बनखंडी नाथ मंदिर से शुभारंभ की गई, जो कि मालरखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड, मंडी, चौक, केरुगज होते खाटू श्याम मन्दिर प्रताप एन्क्लेव पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में भक्त बाबा श्याम के निशान लहराते हुए, फूलों की होली खेलते हुए एवं रास्ते भर इत्र की वर्षा करते रहे, वातावरण ही महकता रहा। स्थानीय भजन गायक विशाल राज, रवि अग्रवाल एवं पप्पू चौधरी द्वारा रास्ते भर बाबा श्याम के सुन्दर भजन सुनाते हुए भक्तों को श्याम भक्ति में सराबोर कर दिया, जिस पर भक्त भक्ति में लीन होकर रास्ते भर झूमते, नाचते गाते चल रहे थे। भक्तों द्वारा जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत का इन्तजाम किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.