गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- - हैदराबाद में हुई डीएवी नेशनल गेम्स और सीबीएसई नेशनल गेम्स गाजियाबाद, संवाददाता। हैदराबाद में हुई डीएवी नेशनल गेम्स और सीबीएसई नेशनल गेम्स में गाजियाबाद शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने तीन पदक हासिल कर नाम रोशन किया। डीएवी नेशनल गेम्स में अंडर-14 आयुवर्ग में हर्षित करदम और अंडर-19 आयुवर्ग में देवांश चौधरी ने रजत पदक जीता। वहीं सीबीएसई नेशनल गेम्स में विज्यांश चौधरी ने अंडर-14 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। शूटिंग क्लब के चीफ कोच शिवम त्यागी ने बताया कि हर्षित करदम ने 400 में से 365 अंक, देवांश चौधरी ने 400 में से 374 अंक और विज्यांश चौधरी ने 400 में से 381 अंक प्राप्त किए। इससे पहले भी विज्यांश चौधरी ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 600 में से 567 अंक हासिल किए थे, जिसके आधार पर उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.