अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला औधोगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के तहत शुक्रवार को आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता का आरंभ कावेरी वाटिका स्थित लक्ष्य इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स पर हुआ। 10 मीटर एयर राइफल व पिस्टल की इस प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन कोच वेद प्रकाश शर्मा की देखरेख में हो रहा है। पहले मैच में सूर्यांश सिंह व पवन व महिला वर्ग में प्रियांशी भारद्वाज, सब यूथ में अंश प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं। कोच ने बताया कि ये अभी आरंभ के नतीजे हैं। फाइनल परिणाम शनिवार को आएंगे। पुरस्कार वितरण एक फरवरी को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को निशानेबाजी में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान ...