नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंगलवार को निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि भाजपा ने पहले अध्यक्ष का ऐलान किया और उसके बाद चुनाव की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किसी तरह का कोई चुनाव नहीं हुआ। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को प्रभावित करने का कोई मौका भी नहीं मिला। भाजपा ने मंगलवार को नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। खेड़ा ने सवालिया लहजे में पूछा कि चुनाव कहां हुआ है, इसे चुनाव क्यों कहा जाए? आपने अध्यक्ष पहले घोषित कर दिया और फिर कहा कि चुनाव होगा, लेकिन कोई चुनाव नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए निति...