अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कमीशनरी कार्यालय के नजदीक क्वारसी बाईपास रोड स्थित निशातबाग कालोनी के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। आने जाने के लिए रास्ता नहीं बचा है। सड़क जलभराव व गंदगी का अंबार है। मंगलवार को लोगों ने पोस्टर लेकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। पोस्टर पर पलायन व मकान बिकाऊ शब्द भी लिखे गए। कांग्रेस नेता आगा युनुस को मोहल्ले के लोगों ने बुलाया और बताया कि नरक से भी बदतर जीवन जीना पड़ रहा है। कालोनी के लोग बाहर गंदे पानी के जलभराव के चलते बाहर नहीं निकल पा रहे और नगर निगम सुनवाई नहीं कर रहा। नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आगा ने कहा कि ऐसी बदहाली वह भी कमीश्नरी के नजदीक पांच छह सालो से है। 2021-22 मे नाली सड़क और नाली को नाले तक जोड़ने की फाइल बनी थी। लेकिन स्थिति जस की तस है। नगर निगम गरीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.