पूर्णिया, फरवरी 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के रामदेवी पंचायत अंतर्गत निशहरा गांव में तीन दिवसीय कबीर लीला सत्संग का शुभारंभ फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सत्संग में स्थानीय क्षेत्र के साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में कबीर पंथी श्रद्धालु पहुंचे। महिला श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। भजन कीर्तन और कबीर वाणी से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। सत्संग के अवसर पर जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबीर मठ के महंतों ने कहा कि संत कबीर मानवता के महान पुजारी थे। उन्होंने अपने विचारों से समाज को मानवता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया तथा शोषित और उपेक्षित वर...