कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। काकादेव में शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 6.05 लाख की ठगी कर ली। फर्जी मुनाफे के जाल में फंसकर युवक ने मात्र 11 ट्रांजक्शन कर पूरी रकम गंवा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 47 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। पाण्डुनगर निवासी तारकेश्वर राव कोइलाडा की तहरीर के मुताबिक, बीते दिसंबर साइबर ठगों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए ट्रेडिंग में भारी मुनाफे कमाने का जिक्र किया। इसके बाद एक प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया। जहां निवेश करने पर फर्जी मुनाफा दिखाकर ठगों ने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि ठगों ने सेबी रजिस्ट्रेशन नंबर भी मुहैया कराया। फिर उसी फर्जी वेबसाइट पर कई खातों से 11 बार में 6.05 लाख रुपये निवेश कराया। धनराशि निकालने पर साइबर ठगों ने ऐप से ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने पिछले साल दिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.