रांची, अप्रैल 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहन, वोल्वो, कृषि व पर्यावरण के क्षेत्र में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर जाएंगे। स्वीडन, स्पेन और पुर्तगाल जाकर वह निवेशकों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, विदेश दौरे के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस मांगी गई है। राज्य में निवेश लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री व राज्य के अधिकारियों की टीम उद्योगपतियों, निवेशकों व अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मुलाकात करेगी। मुख्यमंत्री का दौरा 17 से 26 अप्रैल तक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के साथ टीम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव समेत अन्य का नाम प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...