गुड़गांव, जनवरी 30 -- गुरुग्राम। जालसाजों ने महिला को शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर झांसा देकर सात लाख 57 हजार रुपये की ठगी कर डाली। निवेश करने के नाम करोड़ों रुपये का मुनाफा भी दिखाया गया। रुपये निकालने के लिए बोलने पर जालसाजों ने और रुपये मांगे। जांच अधिकारी ने बताया कि साइबर थाना पूर्व में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साउथ सिटी दो निवासी शेफाली बक्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर 2024 को उनको शेयर बाजार में निवेश करने के लिए लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। ग्रुप में काफी लोग जुड़े हुए थे। सभी निवेश करने के बाद हो रहे मुनाफे के बारे में बता रहे थे। ऐसे में उनको भी निवेश कर ज्यादा मुनाफा करने का झांसा दिया। उसके बाद छह बार में विभिन्न खातों में सात लाख 57 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.