गुड़गांव, जनवरी 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एमजी रोड पर एक व्यावसायिक परियोजना में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दिल्ली निवासी भक्त मोहन पुन की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह मामला साल 2017 में शुरू हुआ था। आरोपियों ने दिल्ली के एक मॉल में उनसे मुलाकात की थी। आरोपियों ने एमजी रोड पर एक व्यावसायिक इमारत विकसित करने का झांसा दिया। एक साल के भीतर भारी रिटर्न का वादा किया। उनकी बातों पर भरोसा करके भक्त मोहन पुन ने तीन जनवरी 2018 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उन्हें परियोजना में 25 प्रतिशत का हिस्सा देने का वादा किया गया था। आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत शिकायतकर्ता को निवेश की राशि सीधे बिल्डर के खाते में भेजने के लिए कहा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.