नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार निवेश के नाम पर अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गोवा के मोपा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के गांधीधाम निवासी रोनक जगदीश भाई ठक्कर के रूप में हुई है। आरोप है कि इस गिरोह ने एक व्यक्ति से 61.72 लाख रुपये की ठगी की है। अब तक गिरोह के 17 सदस्य पकड़े जा चुके हैं और 81 सिम कार्ड व 24 मोबाइल फोन सहित डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी फर्मों, जाली बैंक खातों, जाली एमएसएमई दस्तावेजों और रबर स्टैम्प का उपयोग कर असली वित्तीय संस्थानों का रूप धारण कर निवेशकों से संपर्क करता था। आरोपी किशन के बयान में रोनक और उसके भाई नीलेश जगदीश भाई ठक्कर की संलिप्तता सामने आई। दुबई में रोनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.