गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी वालो दो जालसाजों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में अब तक कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दे कि साइबर थाना दक्षिण पुलिस को 14 दिसंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम उसके साथ ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने में संलिप्त दो आरोपियों को पंजाब के जालंधर से काबू कर लिया। जिनकी पहचान जालंधर के 33 वर्षीय हनी लूथर व 35 वर्षीय वरुण आंचल के र...