गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- मुरादनगर। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 83 हजार रुपए ठग लिये। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करते है। करीब पंद्रह दिन पहले वह व्हाटसअप के माध्यम से एक कंपनी के गु्रप के संपर्क में आए थे, यह कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। इसके चलते सचिन को कंपनी पर भरोसा हो गया। इसके बाद उन्हें गु्रप में निवेश से संबंधित सलाह दी जाती थी और व्हाटसएप ग्रुप पर दो लोग सलाहकार थे। पहले बीस हजार रुपए निवेश कराए, बाजार में मुनाफे को देखते हुए पीडि़त ने 83 हजार रूपए निवेश कर दिये। पैसा निवेश कराने वालों का फोन बंद आ रहा है। अब पीडि़त को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.