दरभंगा, जून 24 -- लहेरियासराय। अलीनगर के निवर्तमान विधायक मिश्रीलाल यादव को सोमवार को जमानत मिल गयी। वे विगत 25 दिनों से न्यायिक हिरासत में थे। सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत से मुक्त किया गया। श्री यादव को पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में मुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री यादव व सुरेश यादव को दरभंगा के एमएलए-एमपी मामले के विशेष न्यायाधीश सह तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने गत 27 मई को क्रिमिनल अपील व पुनर्विचार याचिका में दफा 323 व 506 के तहत दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। उन्होंने उक्त आदेश के आलोक में पटना हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। इसमें न्यायालय ने उन्हें तत्काल मुक्त करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.