सहारनपुर, फरवरी 7 -- सढ़ौली कदीम क्षेत्र में निलंबित सहायक अध्यापक अमित राठी के लगातार अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने उनकी अर्द्ध वेतन राशि पर आपत्ति जताई है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में तैनात सहायक अध्यापक अमित राठी को बीते वर्ष 3 जून को निलंबित करते हुए खंड संसाधन केंद्र बरौली से संबद्ध किया गया था। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता तभी देय था, जब वह यह प्रमाण पत्र दें कि वे किसी अन्य रोजगार में संलग्न नहीं हैं। निलंबन आदेश 5 जून 2025 को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया, लेकिन बीईओ के मुताबिक शिक्षक अब तक बरौली केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए। इस संबंध में 24 जून, 21 अगस्त और 14 नवंबर 2025 को उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि ल...