गढ़वा, जून 3 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के आपूर्ति विभाग में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। विभाग के द्वारा बीते 29 मई को निलंबित जन वितरण दुकान विष्णु महिला स्वयं सहायता समूह को लाभुकों को बीच वितरण के लिए गोदाम से 5635 किलोग्राम खाद्यान्न दे दिया गया। उन खाद्यान्नों में 4280 किलोग्राम पीएच चावल, 1070 किलोग्राम पीएच गेहूं, 168 किलोग्राम एएवाई चावल, 42 किलोग्राम एएवाई गेहूं और मात्र 75 किलोग्राम ग्रीन लाभुकों का खाद्यान्न शामिल है। उक्त खाद्यान्न विष्णु महिला स्वयं सहायता समूह को 29 मई को दिया गया है। वहीं 3 जून तक विभाग के पोर्टल पर विष्णु महिला स्वयं सहायता समूह की दुकान को निलंबित दिखा रहा है। वहीं उक्त दुकान के अलावा प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण दुकान रामचंद्र सिंह, काली महिला स्वयं सहायता समूह, करमा महिला स्वयं सहायता समूह, नेहा महि...