अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दो माह से गायब निलंबित इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। अब उनकी मां ने बेटे के गायब होने को लेकर एसएसपी के आदेश पर महुआखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही अधिकारियों से उसे जल्द से जल्द तलाशने की गुहार लगाई है। मामले में गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी निवासी सुशीला पत्नी स्व. महिपाल सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उनका पुत्र अनुज कुमार एक साल से पुलिस लाइन अलीगढ़ में तैनात हैं। अनुज कुमार ने शराब के नशे में उच्चाधिकारियों से गालीगलौज व बदतमीजी की थी। उसकी तरफ से वह व उनका बेटा विजय कुमार क्षमा याचना करते हैं। साथ ही उसे तलाशने का भी अनुरोध है। बता दें कि लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर इंस्पेक्टर को पूर्व में निलंबित किया गया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.