लखनऊ, मार्च 22 -- भटगांव मामले में निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश पर लखनऊ डिंफेंस कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण में धांधली के मामले में भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व परिषद द्वारा तैयार कराई गई 83 पन्ने की जांच रिपोर्ट का संज्ञान ले लिया गया है। उन्हें इस मामले में भी चार्जशीट दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्त विभाग को अभिषेक प्रकाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डा. रजनीश दुबे द्वारा 80 पन्ने की दी गई रिपोर्ट में अध्यक्ष क्रय समिति जिलाधिकारी और सदस्य सचिव तहसीलदार सरोजनीनगर को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी तौर पर दर निर्धारण और भूमि के क्रय करने की कार्यवाही की गई, जिससे इस प्रकरण में अनियमित भुगतान हुआ और शासकीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.