मुंगेर, जून 4 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को राजद नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अर्चना कुमारी उर्फ रेखा देवी थी। संचालन मुंगेर जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार यादव ने किया। इस मौके पर सभी 12 वार्ड अध्यक्ष और डेलीगेट की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नगर पंचायत राजद अध्यक्ष के लिए नंदकिशोर यादव को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दास, जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार यादव, संग्रामपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण रजक, विनय कुमार यादव,रविंद्र यादव, राजेश केसरी, सुनील दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...