पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड-5 से निर्विरोध निर्वाचित हुई वार्ड पार्षद नीरा देवी ने कहा कि उनका सपना अब डिप्टी मेयर बनकर पूरे शहर में बुनियादी सुविधाओं को सहजता से सभी को सुलभ कराना है। इससे आम लोगों का जीवन न सिर्फ सुविधाजनक होगा वरन विकास की गति भी तेज हो। जिस तरह वार्ड-5 में सड़क, स्ट्रीट लाइट, चापाकल से शुद्ध पानी आदि की सुविधा सभी परिवारों को उपलब्ध कराया है उसे और बेहतर तरीके से पूरे मेदिनीनगर सिटी में सभी नागरिकों को सुलभ कराना उनका लक्ष्य है। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उन्होंने डिप्टी मेयर के लिए जनआशीर्वाद प्राप्त करने की पहल शुरू कर दी है। मेदिनीनगर को झारखंड का मॉडल शहर बनाना लक्ष्य है। नीरा देवी ने शनिवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि उनका सामाजिक और राजनीतिक सफर वर...