प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सांगीपुर के चुनाव मे आशुतोष मिश्र अध्यक्ष और मार्तंड प्रताप सिंह मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सांगीपुर का चुनाव कम्पोजिट स्कूल भगतपुर में हुए। अध्यक्ष के पद पर आशुतोष मिश्र, मंत्री के पद पर मार्तंड प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर संतराम सरोज, उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार मौर्य, अविनाश कुमार मिश्र, राजेन्द्र कनौजिया, संयुक्त मंत्री अजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक मो आविद, व लेखाकार घनश्याम जायसवाल सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर्यवेक्षक जियालाल और मो. जफरुल की मौजूदगी में हुआ। सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ जिलाध्यक्ष शाह आलम ने दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...