नैनीताल, जुलाई 29 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक में निर्विरोध चुने गए 16 ग्राम प्रधानों में से 10 को मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें निर्विरोध ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम डोबा, खीम सिंह बिष्ट ग्राम सीम, निर्मला बिष्ट ग्राम लोहाली, मुन्नी देवी ग्राम हरिनगर हरतोला, नरेंद्र पाल सिंह ग्राम तल्ला वर्धो, सीमा देवी ग्राम ढोलगांव, संजय सिंह जैड़ा ग्राम हल्सों, दीपा देवी ग्राम कोरड़, किशोर सिंह ग्राम चौरसा, सुनीता भट्ट ग्राम भतरौज को प्रमाण पत्र दिए गए। बेतालघाट की रिटर्निंग ऑफिसर पल्लवी चौधरी ने बताया 10 निर्विरोध ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, एबीडीओ विनोद कुमार, रवि नंदन, गणेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...