मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- कस्बे के नगर पंचायत सभागार में एनजीओ निर्विका फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर शिक्षा सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत चेयरमैन उमा त्यागी व महिला थाना प्रभारी सुमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कस्बे की समाजसेवी संस्था निर्विका फाउंडेशन ने प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में कक्षा 9 की मेधावी छात्रा कशिश की पढ़ाई का दायित्व उठाने की घोषणा की। संस्था छात्रा की स्कूल फीस के साथ अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों का भी वहन करेगी। कार्यक्रम के दौरान संसाधन विहीन छात्रों गुंजन, दिवांशी, उजैफ, फैजान, सलोनी, अनन्या आदि को स्कूल बैग, जूते, स्टेशनरी, इलेक्ट्रोनिक राइटिंग पैड आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। नगर पंचायत चेयरमैन उमा त्यागी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के माध्...