संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीर दास की निर्वाण स्थली में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को गुरुवार की रात चोरों ने खोलने का प्रयास किया। जिसमें नाकाम हुए तो बगल में ही बना चबूतरा को तोड़ दिया। सुरक्षा कर्मियों की आहट सुन चोर फरार हो गए। घटनास्थल से सीढ़ी व औजार बरामद कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। दो दिन के अन्दर जिले में ट्रांसफार्मर की चोरी के प्रयास की दो घटनाओं को लेकर पुलिस चोरो तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। सूफी संत कबीर दास की निर्वाण स्थली मगहर के ताना बाना परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस चालू ट्रांसफार्मर को चोरों ने गुरुवार की रात चुराने का प्रयास किया। इसमें वे सफल नहीं हुए और बगल में रखने के लिए बने दूसरे चबूतरे को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच परिसर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.