चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर केके मुण्डू द्वारा चक्रधरपुर नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच अनुमंडल कार्यालय, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के सभागार में की जाएगी। 10 , 14 एवं 20 फरवरी को दिन 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच होगी। इसी तरह जिले के चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संदीप अनुराग द्वारा चाईबासा नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच अनुमंडल कार्यालय, सदर चाईबासा के सभागार में की...