लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत नाम निर्देशन, संवीक्षा ,नाम वापसी एवं अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची से संबंधित प्रक्रियाएं नियमानुसार संपन्न हुई। निर्धारित अवधि 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के क्रम में अध्यक्ष पद हेतु कोई नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृत नहीं पाया गया, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 02 नाम निर्देशन पत्र (वार्ड संख्या-01 एवं 04) अस्वीकृत किए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद हेतु 01 अभ्यर्थी...