सहरसा, अक्टूबर 25 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर सहरसा जिला प्रशासन की तैयारिया तेज़ हो गई हैं। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं 74-सोनवर्षा (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सामान्य प्रेक्षक मुथु कुमार साम्य ने वज्रगृह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र 74-सोनवर्षा (अ.जा.) एवं 77-महिषी से संबंधित निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी, 77-महिषी विधानसभा क्षेत्र निशांत, डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी, 74-सोनवर्षा (अ.जा.) धीरज कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने पीएचईडी विभाग को निर्वाचन से संबंधित निर्धारित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.