बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास बाजार समिति स्थित रिसिविंग सेंटर, वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र में संचालित तैयारियों का निरीक्षण कर समीक्षा किया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, लॉजिस्टिक, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है, अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। डीईओ सह डीसी ने मतगणना केंद्र में बैरिकेटिंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने, मतगणना टेबल की संख्या निर्धारित मानक के अन...