बोकारो, फरवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीपीआरसी सभागार में आयोजित सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डीईओ सह डीसी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का भ्रमण अवश्य करें। डीसी ने निर्देश दिया कि भ्रमण के दौरान रूट चार्ट, मार्ग की स्थिति, संकेतक (साइनज), मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप ...