हाथरस, फरवरी 24 -- निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण में लगे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाएं लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को विशेष अभियान दिवस पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी के स्तर से किया गया। हाथरस के एसडीएम ने कन्या इंटर कालेज में तैनात बीएलओ पर कार्य न करने की शिकायत बीएसए से की। तो वहीं सादाबाद एसडीएम ने विशेष अभियान के दिन अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए। बीएसए ने अब लापरवाही बरतने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया। तो वहीं अनुपस्थित रहे 23 बीएलओ-सुपरवाइजरों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई अमल में लाई। निर्वाचक नामावलियों का शुद्धिकरण,मतदाताओं के मानक के अनुरूप फोटो शुद्ध करने की कार्यवाही,नए मतदाता बनाने हेतु फार्म-06 भरना एवसं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी वाले मतदाओं को नोटिस वितरण आदि का ...