श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरागीजोत में तैनात सहायक शिक्षक शेरसिंह को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर उन्होंने निर्वाचन कार्य को करने से मना कर दिया था। साथ ही अन्य कार्यों में भी लापरवाही करने का भी आरोप था। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। एबीएसए ने अपनी जांच आख्या में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना, निर्वाचन कार्य के प्रति जागरूक न रहकर कार्य करने से मना करना, निर्वाचन कार्य में बीएलओ ड्यूटी न करना, विभागीय दिशा निर्देशों का पालन न करना तथा अध्यापक सेवा नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाया। इस पर बीएसए अजय कुमार ने संबंधित शिक्षक को निलंबित करते हुए पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा से संबद्ध कर दिया। इस बारे में बीएसए अजय कुमार का कहना है कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.