लातेहार, जनवरी 21 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने निर्वाचन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बनवारी साहु महाविद्यालय, लातेहार में निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन के लिए रूट चार्ट तैयार करने, मतपेटिकाओं के रंग निर्धारण, उपलब्ध वाहनों की स्थिति की समीक्षा तथा सभी मतदान केंद्रों (बूथ) की भौतिक स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने निर्वाचन कार्य हेतु विभिन्न कोषांगों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर...