सुपौल, अक्टूबर 10 -- सुपौल, वरीय संवाददाता विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन व सीएपीएफ-एसएसबी अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई। इस दौरान निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, बलों की तैनाती, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, समन्वय एवं संचार प्रणाली तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम सावन कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला प्रशासन और केंद्रीय बलों के बीच सतत समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस, डीडीसी सारा अशरफ, एडीएम सच्चिदानंद सुमन और एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह अपने टीम कमांडरों के साथ मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.